यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड ओजरी के पास चौथे दिन भी वाहनों को आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। पैदल आवाजाही जोखिम के साथ हो रही है। इधर यमुनोत्री हाईवे डामटा के पास मलबा आने से आवाजाही बंद हो गई है। एनएच के ईई मनोज रावत ने बताया कि डामटा में हाईवे खुलवाने को कहा गया है।
उत्तराखंड में खासकर पर्वतीय जिलों में बारिश ने कहर बरपाया है। बारिश के बाद मलबा आने से 111 सड़कें बंद हो गई हैं। बरसात में सड़कें बंद होने से स्थानीय ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक रुद्रप्रयाग जिले में आठ ग्रामीण सड़कें बंद हैं।