धामी में मैंने जबरदस्त क्षमता देखी : अग्रवाल
अग्रवाल ने बताया कि किस तरह भाजपा में आने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उन्हें फोन आया। उनका कहना है कि धामी में मैंने जबरदस्त क्षमता देखी। उनमें कार्य संस्कृति को निभाने की इच्छा है और सम्मान करने का भाव है। उनकी राज्य के अंदर की गतिशीलता सराहनीय है। वह एक पल भी चैन से नहीं बैठते और लगातार काम करते रहते हैं।
यह गुण मुझे बहुत प्रभावित करता है। इस सवाल पर कि क्या आपने भाजपा में आने के फैसले में देर की, विजय बहुगुणा के साथ भी जा सकते थे। इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल भी अफसोस नहीं है, सच पूछें तो तब मुझसे किसी की बात नहीं हुई। मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला बहुत सोच समझकर लिया। भाजपा में शामिल होने पर मुझे शीर्ष नेतृत्व से पूरा सम्मान मिला।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: 2035 तक प्रदेश में 869 करोड़ यूनिट बढ़ेगी बिजली की मांग, उपलब्धता सुनिश्चित करने की योजना पर काम
आज मैं भाजपा के लिए पूरी तरह समर्पित हूं और पार्टी जो भी कार्य सौंपेगी, उसे करने को तैयार हूं। भाजपा से चुनाव लड़ने के सवाल पर अग्रवाल ने कहा कि यह पार्टी पर निर्भर करता है। यदि पार्टी मुझे कोई कार्य सौंपती है, चाहे वह पन्ना प्रमुख का ही क्यों न हो, मैं उसे करने को तैयार हूं। मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं। मेरा मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित करना है, ताकि जन सरोकारों को पूरा किया जा सके। हां पार्टी मुझे मौका देगी तो चुनाव लड़ने को भी तैयार हूं।