फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की पत्नी और महिला कार्यकर्ता में जमकर हुई मारपीट, वजह ऐसी कि चारों तरफ हो रही चर्चा

Sun, 20 Jan 2019 10:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सितारगंज
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

उत्तराखंड में सितारगंज के रामलीला ग्राउंड में आयोजित महिला संगीत समारोह का खुशनुमा माहौल तब बेरंग हो गया जब वरिष्ठ भाजपा नेत्री व भाजपा नेता की पत्नी में जमकर हाथापाई हो गई।

विज्ञापन


जिसमें नेत्री को चोटें भी आई हैं। अचानक दो महिलाओं के बीच हुई हाथापाई से महिला संगीत समारोह में तहलका मच गया। समारोह में पहुंचे मेहमान आपस में लड़ रहीं दोनों महिलाओं को समझाने के लिए दौड़े। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शहर के एक वरिष्ठ भाजपा नेता अपनी पत्नी के साथ महिला संगीत में समारोह में पहुंचे थे।

Trending Videos

महिला संगीत में नगर की एक वरिष्ठ भाजपा नेत्री भी पहुंची थी। जब वरिष्ठ भाजपा नेता ने भाजपा नेत्री को नमस्ते किया तो उनकी पत्नी भाजपा नेत्री पर भड़क गईं। पत्नी ने कहा कि तुमने मेरे पति को नमस्ते का जबाब क्यों दिया। 

इसी बात को लेकर दोनो में तीखी बहस के बाद गाली गलौज हो गई। बमुश्किल लोगों ने दोनों को समझा बुझा कर शांत किया। परंतु भाजपा नेता की पत्नी का ग़ुस्सा यहीं ठंडा नहीं हुआ। जिसके बाद भाजपा नेत्री वहां से चली गईं। भाजपा नेत्री ने बताया कि जब वह खाना खा रही थीं तो भाजपा नेता की पत्नी पीछे से आ गईं और उनपर हमला बोल दिया। 
 
विज्ञापन

कहा कि भाजपा नेता की पत्नी ने वहां चीखते हुए कहा कि तुम मेरे पति को व्हाट्सएप पर मैसेज क्यों भेजती हो। इसके बाद दोनों में तीखी बहस शुरु हो गई। मामला बहस से बढ़कर हाथापाई तक जा पहुंचा। 

दोनों महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई हुई। जिससे संगीत समारोह में हंगामा खड़ा हो गया। मामला बढ़ता देख वरिष्ठ भाजपा नेता और उनके पुत्र ने समझदारी का परिचय देते हुए बीचबचाव किया और अपनी पत्नी की ओर से भाजपा नेत्री से माफी मांगी। जिसके बाद मामला शांत हुआ। शादी समारोह में दो महिलाओं के बीच हुई हाथापाई की खबर शहर में कोतहूल का विषय बनी बन गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें