फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेत्री के साथ हुआ कुछ ऐसा 'बवाल' कि पार्टी में मच गया हाहाकार

Fri, 15 Sep 2017 08:23 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जायेगी
विज्ञापन
भाजपा के राजनीतिक मंचों में अक्सर दिखाई देने वाली महिला के साथ कुछ ऐसा बवाल हो गया कि भाजपा ने तुरंत पल्ला झाड़ लिया। महिला खुद को भाजपा नेत्री बता रही है।
विज्ञापन


उत्तरकाशी में एक महिला नेत्री का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मह‌िला खुद को भाजपा की नेत्री बता रही है। इसके चलते वायरल वीड‌ियो देखने के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया।

वहीं, मामला गंभीर देखते हुए एसपी ने पुलिस को तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन

'पार्टी का उस महिला से कोई लेना देना नहीं'

तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जायेगी
दरअसल बुधवार को सुबह से सोशल मीडिया पर एक महिला नेत्री का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है।

महिला जिले में एक क्षेत्र की जन प्रतिनिधि भी है और भाजपा के राजनीतिक मंचों में अक्सर दिखाई देती है। हालांकि जिलाध्यक्ष भाजपा रामसुंदर नौटियाल ने कहा कि इस प्रकार की कोई भी महिला भाजपा की पदाधिकारी व सदस्य नहीं हो सकती है। 

उनकी पार्टी का उस महिला से कोई लेना देना नहीं है। यह बेवजह उसके नाम के साथ पार्टी का नाम जोड़कर बदनाम करने की साजिश है। वहीं दूसरी ओर एसपी सुखवीर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है।

​पीड़िता का कोई रिश्तेदार उनके पास आया था। उन्होंने मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। इस पर उन्होंने पीड़िता की ओर से तहरीर देने के लिए कहा है। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जायेगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें