फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप केस दर्ज होने के बाद से उत्तराखंड भाजपा नेता हरक सिंह फरार

Sun, 31 Jul 2016 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हरक सिंह रावत - फोटो : ANI
विज्ञापन
उत्तराखंड के भाजपा नेता और कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे हरक सिंह रावत के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। असम निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि हरक सिंह ने उसे दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने शुक्रवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि मामला दर्ज होने के बाद से भाजपा नेता फरार हैं।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रावत के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने और महिला के बयान दर्ज करवाने की पुष्टि की है।
Trending Videos

दिल्ली स्थित घर में बुलाया फिर किया रेप

हरक सिंह रावत - फोटो : AmarUjala
पुलिस सूत्रों के अनुसार, असम निवासी पीड़िता दिल्ली के जंगपुरा में अपने पति के साथ रहती है। बताया जाता है कि महिला वर्ष 2003 से हरक सिंह रावत को जानती थी। उस समय रावत उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार में रेवेन्यू मंत्री थे और उनके सरकारी आवास के सामने महिला पीसीओ बूथ चलाती थी।

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार को रावत ने उसे ग्रीन पार्क स्थित अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला रात को ही सफदरजंग एंक्लेव थाने पहुंच गई थी।
विज्ञापन

महिला ने 2003 मे भी दर्ज कराया था दुष्कर्म का मामला

हरक सिंह रावत - फोटो : file photo
महिला की शिकायत पर सफदरजंग एंक्लेव थाने में आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) का मामला दर्ज कर लिया गया। शनिवार को साकेत कोर्ट में महिला के बयान दर्ज कराए गए हैं।

बताया जाता है कि पीड़ित महिला ने वर्ष 2003 में भी हरक सिंह रावत के खिलाफ देहरादून में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच सीबीआई को दे दी गई थी। सीबीआई ने हरक सिंह को क्लीन चिट दे दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें