फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने टहलने गए नेताजी की कर दी धुनाई

Tue, 10 Jun 2014 11:22 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन


हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र के धीरवाली में घर के पास टहल रहे भाजपा नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर अनिल शर्मा पर बाइक सवार चार युवकों ने हमला कर दिया।

इन युवकों ने सरिए एवं रॉड से भाजपा नेता पर कई वार कर हमलावर फरार हो गए।

भाजपा रानीपुर मंडल के मंडल मंत्री अनिल शर्मा रविवार की देर रात करीब साढे़ ग्यारह बजे लाइट न होने पर घर से टहलने के लिए निकले थे।

सरिये और रॉड से किया हमला

भेल बैरियर के पास पहुंचते ही अचानक दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे चार युवकों ने भाजपा नेता पर सरिये रॉड से हमला बोल दिया।

भाजपा नेता के चीखने चिल्लाने पर जब भीड़ एकत्र होने लगी तब बाइक सवार युवक फरार हो गए।

भाजपा नेता ने एक प्राइवेट डॉक्टर से उपचार कराया। पुलिस को भी घटना के संबंध में सूचना नहीं दी।
विज्ञापन

पुलिस करेगी कार्रवाई

सोमवार दोपहर को जिला अस्पताल पहुंचकर भाजपा नेता ने मेडिकल चेकअप कराया। भाजपा नेता के हाथ एवं कमर पर चोटों के निशान है।

पूछने पर भाजपा नेता ने बताया कि उपचार कराने के चक्कर में ही पुलिस को सूचना नहीं दी है। किसी से रंजिश होने एवं हमलावरों को पहचानने की बात से भी इंकार किया।

बताया कि अब वे कोतवाली पहुंचकर पुलिस को कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर देंगे। इधर, बाजार चौकी प्रभारी सुखपाल सिंह मान ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें