अमर उजाला, देहरादून
एवरेस्ट सहित दुनिया की छह पर्वत चोटियां फतह करने वाली दून की जुड़वां बहन ताशी और नुंग्शी मलिक ने विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए आर्थिक मदद मांगी है।
उनका कहना है कि सातवीं चोटी फतह करने के साथ ही बनने वाला रिकॉर्ड न केवल उत्तराखंड बल्कि देश के लिए गर्व की बात होगी।
उन्होंने बताया कि आखिरी पर्वत चोटी माउंट विनसन पर फतह पाने के लिए उन्हें आर्थिक सहायता की दरकार है।