फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः भाजपा नेता ने किया आत्मदाह का प्रयास

Wed, 27 May 2015 04:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ मोदी सरकार का एक साल पूरा होने पर पूरे देश के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का महौल तो वहीं उत्तराखंड के एक भाजपा नेता ने आत्मदाह की कोशिश की।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें काबू किया। इस दौरान पेट में मिट्टी का तेल जाने से नेता की हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जौलीग्रांट रेफर किया गया है।

भूमि संबंधी विवाद में सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल महामंत्री जगजीवन राम ने कलक्ट्रेट के बाहर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया।
Trending Videos
विज्ञापन

भूमि संबंधी विवाद से परेशान है नेता

कनखल की हजारी बाग, संदेश नगर में भाजपा नेता जगजीवन राम रहते हैं। आरोप है कि उनके भूमि संबंधी विवाद में प्रशासन या पुलिस के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

इससे निराश होकर मंगलवार को करीब साढ़े तीन बजे वे मिट्टी तेल की केन लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता, भाजपा नेता ने आत्मदाह करने के लिए शरीर पर तेल छिड़कना शुरू कर दिया, लेकिन आग लगाने से पहले ही पुलिसकर्मियों ने उसे काबू कर लिया।

एसओ सिडकुल ऋतुराज सिंह रावत ने मौके पर पहुंचकर नेता को जिला अस्पताल भेजा। एसओ के अनुसार नेता की हालत खतरे से बाहर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें