मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का 17वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन राजारोड स्थित धर्मशाला में विशाल रैली के साथ शुरू हुआ। रैली दोपहर एक बजे देहरादून के दीनदयाल पार्क से रैली शुरू होकर, तहसील चौक, इनामुल्लाह बिल्डिंग से होते हुए राजा रोड होते सम्मेलन स्थल पर पहुंची। वहां पर इंदु नौडियाल ने पार्टी झंडा फहराया।
सम्मेलन की अध्यक्षता कामरेड शिवप्रसाद देवली, इंदु नौडियाल, कमरूद्दीन, माला गुरुंग और अनंत आकाश के पांच सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने की। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए पार्टी राज्यसचिव राजेन्द्र सिंह नेगी ने राज्य में सांप्रदायिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने राज्य में डबल इंजन सरकार की अपनाई गयी नीतियों के खिलाफ व्यापक संघर्ष चलाने का आह्वान किया।
सम्मेलन में गत तीन वर्षों की पार्टी राजनैतिक, सांगठनिक तथा कार्य रिपोर्ट पेश की। जिस पर प्रतिनिधियों ने चर्चा की। लेखराज, नितिन मलैठा, विजय भट्ट, एनएस पंवार, कृष्ण गूनियाल, नूरैशा अंसारी, अंजली पुरोहित, अनुराधा, गगन गर्ग, रामसिंह भंडारी, दयाकृष्ण पाठक आदि मौजूद रहे।