फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: इंतजार खत्म... आज से सड़कों पर फर्राटा भरेंगी बीएस-6 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार हाई तकनीक से लैस बीएस-6 बसें सड़कों पर फर्राटा भरेंगी। आईएसबीटी परिसर में रविवार को भव्य कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बीएस-6 बसों के संचालन की योजना बनाई गई थी। इसको लेकर बीते दिनों टाटा मोटर को उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से 130 बसों का आर्डर दिया गया था। वहीं, अक्तूबर के पहले सप्ताह से बसों की आपूर्ति राज्य को मिलनी शुरू हो गई थी। कई चरणों में आपूर्ति के बाद ट्रांसपोर्ट नगर स्थित वर्कशॉप में 50 बसें पहुंच चुकी हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 50 में 37 बसों का टीम की ओर से तकनीकी वेरिफिकेशन और अन्य दूसरी जांच को पूरा कर लिया गया है।



आरटीओ विभाग की ओर से 37 बसों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। जीपीएस एक्टिवेट करने को लेकर परिवहन निगम को एक सप्ताह का समय दिया गया है। ऐसे में रविवार से बीएस-6 मॉडल की 37 बसें रविवार से सड़कों पर फर्राटा भरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें