फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री धामी ने कहा - उत्तराखंड की सरकार आम आदमी की सरकार बनेगी, सेवा का करेगी काम

Wed, 06 Apr 2022 12:43 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

भाजपा के स्थापना दिवस पर आज कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है। स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सरकार आम आदमी की सरकार बनेगी, और घर-घर तक जाने का काम करेगी।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा का स्थापना दिवस आज बुधवार को मनाया जा रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन भी सुना। 

विज्ञापन


जीएमएस रोड स्थित एक फॉर्म से पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थपाना दिवस पर शोभायात्रा भी निकाली। शहर में निकली भव्य शोभायात्रा घंटाघर पर प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुई। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। 

ये भी पढ़ें...चाची ने भतीजे को दिया एड्स: 15 साल के लड़के को इस तरह झांसे में लेकर बनाए संबंध, ऐसे हुआ खौफनाक साजिश का खुलासा

जिला, मंडल व बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन सुना। वहीं जीएमएस रोड स्थित कार्यक्रम स्थल में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यों की उपलब्धियों का ब्योरा दिया। विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों की दी जानकारी। 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार आम आदमी की सरकार बनेगी, घर-घर तक जाने का काम करेगी। बतौर सीएम उत्तराखंड सरकार सेवा का काम करेगी। भाजपा के लिए सत्ता केवल सेवा का संकल्प होती है। उन्होंने कहा कि सरकार बनाकर जनहित से जुड़े सभी कार्यों को बहुत तेजी से विस्तार दिया जा रहा है। लोग चुनाव में कहते थे कि भाजपा नहीं आएगी, लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा दोबारा बहुमत के साथ सत्ता में आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें