फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में छह नए संक्रमित मिले, लंबे समय बाद देहरादून में नहीं आया एक भी मामला सामने

Wed, 06 Apr 2022 11:12 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

देहरादून सहित बाकी किसी भी जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया। वहीं, दस कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के छह नए मामले सामने आए। अब उत्तराखंड में 177 एक्टिव केस रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, लंबे समय बाद ऐसा हुआ जबकि देहरादून में कोई भी कोरोना का केस सामने नहीं आया। मंगलवार को हरिद्वार में चार और रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक-एक मरीज मिला। संक्रमितों की घटती संख्या से स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली। 

ये भी पढ़ें...चूल्हे की चिंगारी से 45 झोपड़ियों में लगी आग: आंखों के सामने अपने घर जलते देखते रहे बेबस मजदूर, तस्वीरें

देहरादून सहित बाकी किसी भी जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया। वहीं, मंगलवार को दस कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए। अब प्रदेश में 177 कोविड एक्टिव केस में सर्वाधिक 108 हरिद्वार में, 17 देहरादून और 19 ऊधमसिंह नगर में हैं। वहीं, मंगलवार को प्रदेश में 8581 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें