बड़े मुद्दों पर प्रदेश सरकार ने की कार्रवाई
बता दें, प्रदेश सरकार ने दृष्टि पत्र को अपना नीति दस्तावेज बनाया है। इसके तहत साल में तीन सिलिंडर मुफ्त देने, महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण, समान नागरिक संहिता, लव जिहाद व लैंड जिहाद पर कार्रवाई, जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई समेत कई बड़े मुद्दों पर प्रदेश सरकार ने कार्रवाई की है। खेल नीति, खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी समेत कई अन्य चुनावी घोषणाओं पर भी सरकार ने एक साल में निर्णय लिए हैं।
ये भी पढ़ें...Doon-Paonta Sahib Highway: कुल्हाल बॉर्डर पर यमुना नदी पर बनेगा 1.2 किमी लंबा नया पुल, 10 अंडर पास भी बनेंगे
पिछले एक साल में हमारी सरकार ने दृष्टिपत्र पर पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ कार्रवाई की है। समान नागरिक संहिता, जबरन धर्मांतरण और महिला क्षैतिज आरक्षण, राज्य आंदोलनकारियों के लिए क्षैतिज, मुफ्त रसोई गैस सिलिंडर समेत कई अहम फैसले लिए गए हैं। हम आशा करते हैं कि 2024 तक दृष्टि पत्र की अधिकांश घोषणाएं पूरी हो जाएंगी। - महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा