फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी निकेतन मामले में CBI जांच की मांग, धरने पर भाजपा

Sat, 23 Jan 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नारी निकेतन में मूक बधिर संवासिनी से दुराचार के बाद गर्भपात मामले की सीबीआई जांच की मांग पर भाजपा महिला मोर्चा का आठ दिनी धरना शुरू हो गया। मोर्चा ने सीबीआई से जांच न होने पर मुख्यमंत्री आवास घेरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा और अंबेडकरनगर मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गांधी पार्क पर एकत्र हुए। नारी निकेतन में संवासिनी से दुराचार, गर्भपात, संवासिनियों की मौत समेत विभिन्न अव्यवस्थाओं पर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

धरनास्थल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि नारी निकेतन प्रकरण से प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। आरोप लगाया मास्टर माइंड और सफेदपोश घूम रहे हैं। राज्य की जांच एजेंसियों पर सरकार का दबाव है। भट्ट ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम को भी नारी निकेतन में मानव तस्करी तक के मामलों का पता लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर उतरा भाजपा महिला मोर्चा

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मंजू तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत से सीबीआई जांच की संस्तुति की लगातार मांग कर रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री इस पर गंभीर नहीं हैं। मजबूरन महिला मोर्चा को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक अनुराधा वालिया ने कहा कि आठ दिन तक देहरादून की तीनों जिला और मंडल इकाइयों की ओर से अलग-अलग दिन धरना दिया जाएगा। एक फरवरी को महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगी।

शनिवार को धरने में महानगर महिला मोर्चा के साथ अंबेडकर नगर मंडल कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। धरनास्थल पर भाजपा महिला मोर्चा की कांता देवी, सीमा डोरा, विमला गौर, मीना कपूर, हेमलता, तारा देवी, पिंकी सेमवाल, स्वर्णलता रानी, सोनी, सतेश्वरी देवी और शैल टंडन ने क्रमिक अनशन भी शुरू कर दिया।

इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी, कुसुम कंडवाल, नीलम सहगल, कंचन ठाकुर, वंदना बिष्ट, सरोजनी सेमवाल, सीमा डोरा, किरण सुंद्रियाल, मधु भट्ट, सचिन गैरोला, हेमालता, स्वर्णलता थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें