फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand NIkay Chunav: दिल्ली में तय होंगे भाजपा-कांग्रेस के मेयर के टिकट, पैनलों में नामों को छांटेगी

Tue, 24 Dec 2024 02:40 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नगर निगम के मेयर नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभी निकायों के वार्ड सदस्यों के पदों के लिए पैनल में शामिल नामों पर बैठक में विचार-विमर्श होगा और सहमति बनाने के प्रयास होंगे।
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की प्रदेश चुनाव संचालन समिति पर्यवेक्षकों द्वारा सौंपे गए पैनलों में नामों को छांटेगी। इससे पहले प्रदेश पार्टी मुख्यालय में दो दिवसीय बैठक होगी जिसमें प्रदेश नेतृत्व जिलों की टोलियों और पर्यवेक्षकों के साथ पैनल पर चर्चा करेगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, रायशुमारी से पैनल तैयार कर सभी पर्यवेक्षक लौट आए हैं।

विज्ञापन


पार्टी ने पैनल में शामिल नामों पर मंथन करने के लिए कुमाऊं मंडल की टोली को बुलाया है। इस टोली में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय विधायक या 2022 में चुनाव लड़े पूर्व प्रत्याशी शामिल होंगे। इनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत पार्टी के सभी प्रदेश महामंत्री बैठक में मौजूद रहेंगे।

बैठक में नगर निगम के मेयर नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभी निकायों के वार्ड सदस्यों के पदों के लिए पैनल में शामिल नामों पर विचार-विमर्श होगा और सहमति बनाने के प्रयास होंगे। बुधवार को इसी तरह की बैठक गढ़वाल मंडल के सांगठनिक जिलों की टोलियों के साथ होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Nikay Chunav:  किस नेता पर कितने मुकदमे, इस बार सब पता चलेगा...आपराधिक रिकॉर्ड भी जारी करेगा आयोग
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्षों व सदस्यों के पैनल प्रदेश चुनाव संचालन समिति के समक्ष प्रस्तुत होंगे और वहीं से प्रत्याशियों के नामों तय किए जाएंगे। लेकिन नगर निगम के मेयर पद के लिए नामों के पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। यानी मेयर का टिकट दिल्ली से तय होगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें