फिलहाल महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष को
भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने महामंत्री संगठन अजय कुमार को यहां से राजस्थान भेज दिया था। अब उनकी कुर्सी खाली है। फिलहाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को केंद्रीय नेतृत्व ने महामंत्री संगठन का भी प्रभार सौंप दिया है। बतौर महामंत्री भी वे संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन करेंगे।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: राहुल गांधी आज करेंगे चुनावी शंखनाद; अल्मोड़ा में जनसभा, पौड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद
पांच को वृक्षारोपण अभियान
भारतीय जनता पार्टी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशभर में वृक्षारोपण का अभियान चलाएगी। सभी जिलों, मंडल के स्तर तक वृहद अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता वृक्षारोपण करेंगे।