भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची में 59 सीटों के उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। जिनमें छह महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। हालांकि इस बार पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी रितु खंडूड़ी का टिकट कटा है। वहीं दो सीटों पर सीटिंग विधायक हैं और दो नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष सरिता आर्य को भी टिकट दिया है। वहीं, खानपुर विधानसभा सीट पर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की जगह उनकी पत्नी कुंवर देवयानी को मैदान में उतारा गया है।
हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर को टिकट
भाजपा ने देहरादून की कैंट विधानसभा सीट से आठ बार विधायक रहे स्व. हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर को टिकट दिया है। इससे पहले हरबंस कपूर के बेटे के भी चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा थी।
Uttarakhand BJP Candidate List: प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, खटीमा से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री धामी
खंडूड़ी की बेटी का कटा टिकट
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी की बेटी और सिटिंग विधायक ऋतु खंडूड़ी को इस बार टिकट नहीं दिया गया है। पार्टी ने उनकी जगह यमकेश्वर विधानसभा सीट से रेणु बिष्ट को टिकट दिया है। थराली विधानसभा सीट से विधायक मुन्नी देवी का इस बार भी टिकट काटा गया है।