फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के शिखर पुरुष की दीर्घायु की कामना

Thu, 26 Dec 2013 02:50 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में भाजपा के शिखर पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 90वें जन्मदिन पर भाजपाइयों ने खुशियां मनाईं। लोगों ने ‘काल के कपाल पर लिखता हूं, मिटाता हूं, गीत नए गाता हूं’, कविता सुनाकर वाजपेयी के जीवन, जुझारूपन और सोच का बखान किया।
विज्ञापन


पढ़ें,तीसरी आंख की वजह से चोर पुलिस की गिरफ्त में

इस मौके पर अटल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के प्रदेश कार्यालय में वीरचंद्र सिंह गढ़वाली मंडल की ओर से किया गया था।

ये हुए सम्मानित
इस मौके पर पार्टी के प्रति समर्पित नरेंद्र स्वरूप मित्तल, डा. रघुनाथ बंधु जुयाल, दौलतराम सेमवाल, ओमप्रकाश कंडवाल, त्रिलोक सिंह, सतीश सक्सेना आदि को अटल बिहारी वाजयेपी का फोटो देकर सम्मानित किया गया।

पढ़ें, एयर इंडिया के पंख लगाकर 'उड़ेगा' चिराग

लोगों ने अटल जी की लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर मेयर विनोद चमोली, प्रकाश पंत, सीएम नौटियाल आदि रहे।

कार्यक्रम में मची भगदड़
भाजयुमो के बैनर तले आओ स्कूल चलें कार्यक्रम के तहत ब्रह्मपुरी शिव मंदिर निरंजनपुर के पास गरीब बच्चों को कापी, किताबें, पेंसिल वितरित की गईं। इस दौरान भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


पढ़ें,चमोली ने झेला केदारनाथ से बड़ी आपदा का दर्द

कार्यक्रम संयोजक पूर्व पार्षद राजेंद्र सिंह ढिल्लो ने बताया कि मौके पर पांच सौ पैकेट ही थे और भीड़ अधिक हो गई थी। जिसकी वजह से आगे आने के चक्कर में धक्कामुक्की हुई।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल, प्रकाश सुमन ध्यानी आदि मौजूद रहे। भाजपा महिला मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूडी के आवास पर अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन


पढ़ें,खंडूरी के लोकायुक्त की उल्टी गिनती शुरू

इस मौके पर मोर्चा की अध्यक्ष कंचन ठाकुर, अनुराधा ध्यानी, बबिता सहोत्रा, ज्योति कोटिया आदि मोजूद रहीं। यहां महिलाओं ने कमल की खूबसूरत रंगोली बनाई थी।

श्री अंबेडकर मंडल में हरीश नारंग की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। यहां केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें