फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से भाजपा के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

Sun, 04 Oct 2026 01:55 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड भाजपा की ओर से कौन प्रत्याशी होगा इसका सस्पेंस आज खत्म हो गया। पार्टी ने आज दिनेश आर्य के नाम पर मुहर लगाई।
विज्ञापन
दिनेश आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को प्रत्याशी घोषित किया है। दिनेश आर्य नैनीताल के रहने वाले हैं। वह पूर्व में नैनीताल जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में दायित्व धारी भी हैं। उन्होंने कभी विधायक के लिए दावेदारी की थी, लेकिन अब पार्टी ने चार साल बाद उन्हें सीधे उच्च सदन की राह दिखाई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: बदरीनाथ विधानसभा में कहां दिखे विकास कार्य? दो विधायकों ने जमकर खर्ची निधि, काम अभी भी अधूरे

बता दें कि प्रदेश भाजपा की ओर से आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए दावेदारों के 15 नाम ही केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजे गए थे। आज बोर्ड ने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया।

जानिए कौन हैं दिनेश आर्य

दिनेश आर्य मुख्यमंत्री धामी के पीआरओ रहे हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में इन्होंने नैनीताल सीट से दावेदारी की थी। तब भजपा ने सरिता आर्य को टिकट दिया तो इन्होंने इस्तीफा दे दिया। बाद में मान-मनौव्वल के तहत इनको सरकार में जिम्मेदारी दी गई।

...तो भाजपा ने खेला दलित कार्ड

पिछले दिनों हल्द्वानी में ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के की रैली हुई थी। इसके बाद भाजपा पर दलित विरोधी आरोप लगे थे। माना जा रहा है कि भाजपा ने इस काट के लिए दिनेश आर्य को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

16 अक्तूबर को होगा मतदान

बता दें कि पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए नामों की घोषणा की है। राज्यसभा की इन सीटों के लिए 16 अक्तूबर को मतदान होगा। चुनाव का सबसे बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश से जुड़ा है, जहां 10 सीटों पर चुनाव होना है। वहीं उत्तराखंड की एक सीट के लिए भी चुनाव होगा। इन दोनों राज्यों के मौजूदा राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें