फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचला, मौके पर तड़प-तड़प कर हुई मौत

Fri, 01 Jun 2018 07:04 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सेना के वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा राजमार्ग पर होटल अकलनंदा के सामने हुआ। हादसमें बुजुर्ग का बेटा बाल-बाल बच गया। बेटे ने दुर्घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई करने से इंकार किया है। दुर्घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे के आसपास घटित हुई।

विज्ञापन


लक्सर के गांव लाडपुर का रहने वाला मोहम्मद मुस्तकीम अपने पिता हमीद (85) को सप्तऋषि क्षेत्र में आंखों के अस्पताल गंगा माता में लेकर आया था। अस्पताल से लौटते वक्त मोटरसाइकिल चला रहा मुस्तकीम आगे चल रहे सैन्य वाहन को गलत साइड से ओवरटेक करने लगा।

विज्ञापन

demo pic
इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने भी गलत साइड से मोटरसाइकिल से आगे निकलना चाहा। सैन्य वाहन और कार के बीच में चल रही मोटरसाइकिल का हैंडिल कार से टकराने से गिरे बुजुर्ग की सैन्य वाहन की चपेट में आकर दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी भेजा।        

दुर्घटना के बाद सैन्य अफसर ने कोतवाली पहुंचकर हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि मृत हमीद के बेटे ने दुर्घटना के संबंध में कानूनी कार्रवाई से इंकार किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। सैन्य वाहन देहरादून से लेह लद्दाख जा रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें