जिला पंचायत के अपर मुख्य कार्याधिकारी एमएस राणा का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का इस्तीफा आने के बाद छह माह के भीतर जिला पंचायत की रिक्त सीट और अध्यक्ष का निर्वाचन होना है।
तब तक के लिए जिला पंचायत उपाध्यक्ष ही जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यकारी अध्यक्ष रहेंगे। चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष सीट महिला आरक्षित है। भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए भागीरथी कुंजवाल और कांग्रेस से माहेश्वरी कन्याल प्रबल दावेदार हैं। ऐसे में चमोली में अब जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस में जोर आजमाइश शुरू हो जाएगी।