आसन वेटलैंड में पक्षियों की प्रजातियों और उनकी गतिविधियों को जानने के लिए विशेष गणना अभियान शुरू किया गया है। इसमें वन विभाग के प्रशिक्षु कर्मियों के साथ विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ता भी हिस्सा ले रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आसन रामसर साइट में शनिवार की सुबह छह बजे पक्षी गणना का कार्य प्रारंभ हो गया। दो दिनों तक चलने वाले गणना के कार्य की शुरूआत करते हुए सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक व पक्षी विशेषज्ञ डॉ. धनंजय मोहन ने प्रशिक्षु वनकर्मियों व विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ताओं को पक्षी गणना के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
पक्षी गणना के पहले दिन आसन रामसर साइट के आसपास स्थित रामपुर मंडी के जंगल, यमुना नदी व इससे सटे आसन झील के क्षेत्रों में पक्षियों की गिनती की गई। इसके पहले डॉ. धनंजय मोहन ने रामपुर मंडी स्थित वन विभाग के अतिथि भवन पर सभी कार्यकर्ताओं व प्रशिक्षुओं को पक्षियों की प्रजाति, उनकी पहचान करने व गिनती के तरीके बताए। उन्होंने कहा पक्षी को उनकी प्रजाति व चहचहाने की आवाज से पहचाना जा सकता है।
उन्होंने बताया दो दिनों तक चलने वाली गिनती के बाद प्राप्त आंकड़ों का वैश्विक ई बर्ड पोर्टल पर दस्तावेजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया आसन रामसर साईट में मौजूद पक्षियों की संख्या से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी माह तक यह संख्या न सिर्फ बढ़ेगी बल्कि पिछले वर्षों की अपेक्षा राहत वाली साबित होगी।