फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बिल लाओ इनाम पाओ योजना को केंद्र सरकार ने भी अपनाया, योजना शुरू करने वाला उत्तराखंड है पहला राज्य

Fri, 20 Oct 2023 10:32 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया, जीएसटी संग्रहण बढ़ाने और उपभोक्ताओं को सामान खरीद पर बिल को प्रोत्साहन करने के उद्देश्य से सरकार ने पिछले साल एक सितंबर 2022 को बिल लाओ इनाम पाओ योजना शुरू की। जीएसटी काउंसिल की बैठक में राज्य की इस पहल को सराहा गया।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में सामान खरीद पर जीएसटी बिल लेने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक करने को राज्य में शुरू की गई बिल लाओ इनाम पाओ योजना केंद्र सरकार ने भी अपनाया है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। जहां जीएसटी लागू होने के बाद इस योजना की शुरुआत की गई।

विज्ञापन


केंद्र ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर छह माह के लिए पांच राज्यों में मेरा बिल मेरा अधिकार योजना शुरू किया है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया, जीएसटी संग्रहण बढ़ाने और उपभोक्ताओं को सामान खरीद पर बिल को प्रोत्साहन करने के उद्देश्य से सरकार ने पिछले साल एक सितंबर 2022 को बिल लाओ इनाम पाओ योजना शुरू की।

राज्य की इस पहल को सराहा
बताया, जीएसटी काउंसिल की बैठक में राज्य की इस पहल को सराहा गया। साथ ही अन्य राज्य सरकारों से भी उत्तराखंड की तर्ज पर योजना संचालित करने का आह्वान किया था। केंद्र सरकार ने असम, गुजरात, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, दादरा व नगर हवेली और दमन व दीव में मेरा बिल मेरा अधिकार योजना शुरू की है।

ये भी पढ़ें...Israel-Hamas War: इस्राइल के ओली ने बयां की पीड़ा, कई साल पहले भारत आकर बदली थी पहचान, बताई दिल की बात

सितंबर माह में जीएसटी से राजस्व में 18 प्रतिशत बढ़ोतरी

वित्त मंत्री ने बताया, पिछले साल की तुलना में इस वित्तीय वर्ष सितंबर माह में जीएसटी से प्राप्त राजस्व में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। माह सितंबर 2022 में 503 करोड़ की तुलना में सितंबर 2023 में 595 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि बीते वर्ष अप्रैल से सितंबर माह तक 3,597 करोड़ राजस्व की तुलना में इस साल अप्रैल से सितंबर तक 3,965 करोड़ राजस्व प्राप्त किया गया, जिसमें 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें