II
I
I
I
I
-पांच नामजद समेत 100 से 150 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
I
Iबिना अनुमति मोटरसाइकिल रैली निकालने और पुलिस से धक्का मुक्की करने के आरोप में पांच नामजद समेत 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने रैली निकालने के साथ-साथ राजपुर रोड पर पटाखे भी फोड़े। कैबिनेट मंत्री और कई लोगों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
I
Iएसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि थाने एसआई बलवीर सिंह रावत अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान देखा कि जाखन क्षेत्र में 70-80 मोटरसाइकिल पर करीब 100 से 150 लोग बैठे हुए थे। इन्हें अंसल ग्रीन सोसाइटी का रहने वाला प्रवीण भारद्वाज संबोधित कर रहा था। इस पर एसआई बलवीर ने प्रवीण भारद्वाज से अनुमति के बारे पूछा तो वह नहीं दिखा पाया। उन्हें आगे जाने से रोका तो ये लोग बलवीर सिंह के साथ धक्का मुक्की पर उतारू हो गए और वहां से निकल गए। इस बीच एसआई बलवीर ने फोर्स भी बुलाई लेकिन ये सभी लोग वहां से चले गए। आरोपियों ने आगे जाकर आतिशबाजी भी की। कैबिनेट मंत्री और अन्य लोगों के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस आधार पर राजपुर थाने में प्रवीण भारद्वाज, हर्ष रावत, आयुष थापा, निदेश सजवाण, पारस, सागर गुरुंग निवासी जाखन समेत 150 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I