फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना में सामने आया बड़ा 'खेल', पहले सर्जरी, फिर डिस्चार्ज और बाद में दिखाया मरीज को भर्ती 

Sat, 10 Aug 2019 10:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अटल आयुष्मान योजना में ज्यादा कमाई के लिए निजी अस्पताल मरीजों के इलाज में गजब का खेल कर रहे हैं। देवकी नंदन हॉस्पिटल काशीपुर में पांच मामलों में सर्जरी कर मरीज को डिस्चार्ज किया और बाद में उसी मरीज को भर्ती दिखाया गया।

विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन की ओर से कारण बताओ नोटिस का जवाब मिलने के बाद देवकी नंदन हॉस्पिटल का योजना से अनुबंध निरस्त कर 3.24 लाख की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। 

आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध देवकी नंदन हॉस्पिटल की जांच में पाया कि तीन अप्रैल, 2019 को मरीज की सर्जरी की और अगले ही दिन मरीज को डिस्चार्ज कर दिया। उसी मरीज को 12 अप्रैल को हॉस्पिटल में भर्ती दिया गया जबकि 20 अप्रैल, 2019 को मरीज के उपचार के लिए प्री-ऑथराइजेशन की अनुमति ली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह चार मामलों में भी मरीजों की पहले सर्जरी फिर डिस्चार्ज और बाद में भर्ती दिखाया गया। आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध होने से 16 मई, 2019 तक देवकी नंदन हॉस्पिटल में 143 मरीजों का इलाज किया।

इसमें 61 मामलों में मरीजों का इलाज अनुमति से पहले किया गया। मरीजों के इलाज के नाम पर क्लेम राशि के बिलों में फर्जीवाड़ा करने पर 10 जून, 2019 को अस्पताल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

सही जवाब न मिलने पर अटल आयुष्मान के निदेशक (प्रशासन) डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने देवकी नंदन हॉस्पिटल का योजना से अनुबंध निरस्त करने के आदेश जारी किए। वहीं अस्पताल को 3.24 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। इसके लिए 15 दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें