समाने आया कि कुछ दिन पूर्व भूरा गैंग ने एक कैदी को पीटा था, तब उसके बचाव में कैदी अनुज चौहान उतर आया था। मारपीट में कैदी को हल्की फुल्की चोट आई है।
इधर, जेल में लगातार विवाद की घटना घटित होने से जेल प्रशासन की कार्यशैल सवालों के घेरे में है। इसी सप्ताह जेल कैंपस में खूनी संघर्ष हुआ था। वर्ष 2014 में लक्सर के खनन कारोबारी हत्याकांड में सजा काट रहे अरुण कुमार पर मंगलौर में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी योगेश ने हमला बोल दिया था।
योगेश ने अरुण पर नुकीले हथियार से हमला बोला था, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थी। जेलर एसएम सिंह ने इस तरह की घटना से इनकार किया। उधर, एडीजी पीवीके प्रसाद का कहना है कि सत्यता के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।