फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण में विधानभवन भूमि पूजन पर संशय

Fri, 08 Nov 2013 01:35 PM IST
अमर उजाला, गैरसैंण
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर को गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन निर्माण के भूमि पूजन का औपचारिक कार्यक्रम अभी तक तहसील प्रशासन को नहीं मिला है।
विज्ञापन


आयोजन पर भी सवाल
हालांकि उपजिलाधिकारी ने भूमि पूजन से संबंधित सभी तैयारियों को पूरा किए जाने का दावा किया है। अभी तक विधिवत कार्यक्रम नहीं मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं के बीच आयोजन पर भी सवाल उठ रहे हैं। गत वर्ष तीन नवंबर को यहां हुई कैबिनेट की बैठक में गैरसैंण में विधानसभा भवन बनाए जाने की घोषणा की गई थी।

पढ़ें, फर्जी आईडी से लिया सिम फूंके सात लाख

इस वर्ष 14 जनवरी को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शिलान्यास भी किया था। अब नौ नवंबर को भराड़ीसैंण में विधानसभा और संबंधित निर्माण के लिए भूमि पूजन की घोषणा की गई है। इस पूरी प्रक्रिया के बीच गैरसैंण विधानसभा भवन के लिए सरकार पर उदासीन होने के आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन


विधिवत सूचना नहीं मिली
तीन सौ से अधिक दिनों में निर्माण संबंधित कोई कार्रवाई नहीं होना सरकार की मंशा पर शक जाहिर करता है। इधर, उक्रांद, उपपा और कम्युनिस्ट पार्टियों ने भी सवाल उठाए। केंद्र की ओर से दिए गए 88 करोड़ रुपए को अलग-अलग स्थानों पर खर्च करने में वैधानिकता के उल्लंघन का भी सवाल खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन


तस्वीरों में देखें, मां गंगा की भक्ति में डूबे प्रिंस चार्ल्स

अब तक कार्यक्रम की विधिवत सूचना नहीं मिलना आयोजन को एक बार फिर सशंकित बना रही है। फिलहाल तहसील प्रशासन ने भराड़ीसैंण में हेलीपैड, मोटर मार्ग तथा मंच की व्यवस्था कर दी गई है।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें