फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही भोज में शामिल नहीं हुई भाजपा

Fri, 08 Nov 2013 01:30 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिंस चार्ल्स के उत्तराखंड आगमन पर प्रदेश सरकार के बुलाए रात्री भोज में भाजपा विधायक शामिल नहीं हुए। विपक्षी दल ने प्रदेश में आपदा से हुई तबाही के चलते भोज का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया है।
विज्ञापन


आपत्ति जताई
पार्टी ने आपत्ति जताई है कि ऐसे हालात में जब राज्य आपदा से उबरने की कोशिश कर रहा है सरकार और विधायकों को भोज से अधिक पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण पर ध्यान देना चाहिए। ऋषिकेश के पास आनंदा में राज्य सरकार ने प्रिंस चाल्स और डचेस ऑफ कार्नवाल कैमिला के स्वागत में रात्री भोज आयोजित किया है।

पढ़ें, फर्जी आईडी से लिया सिम फूंके सात लाख

भोज में आमंत्रित नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट सहित भाजपा विधायकों ने शामिल न होने का फैसला लेकर सरकार को चौंका दिया। प्रदेश भाजपा ने आयोजन से दूरी बनाने के लिए आपदा को कारण बताया है। भाजपा के नेताओं का कहना है कि आपदा ग्रस्त प्रदेश में इस तरह के आयोजन सही नहीं हैं।
विज्ञापन


भोज में शामिल होना उचित नहीं
राज्य की जनता आपदा से उभरने में लगी है और ऐसे मौके पर रात्री भोज में शामिल होना उचित नहीं है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा ने प्रिंस चार्ल्स के स्वागत में राज्य सरकार के रात्री भोज में न जाने का फैसला लिया है।

तस्वीरों में देखें, मां गंगा की भक्ति में डूबे प्रिंस चार्ल्स

इसका एक ही कारण है कि आपदा से राज्य बुरी तरह से प्रभावित है और ऐसे मौके पर पार्टी भव्य भोज का हिस्सा नहीं बन सकती है। पार्टी ने यह फैसला सिर्फ आपदा के चलते लिया है।
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें