स्मैक महंगी मिलने के कारण नशा करने में उसे काफी दिक्कत हो रही थी। ऐसे में वह बरेली अथवा रामपुर से खुद स्मैक लाकर बेचने और सेवन करने लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
पुलिस ने दो स्थानों पर छापा मारकर आठ जुआरियों को दबोचा
प्रेमनगर पुलिस ने टी स्टेट और सब्जी मंडी ग्राउंड में छापा मारकर आठ जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। टी-स्टेट में राकेश, चंदन, राम शीष कुमार और अशोक कुमार निवासी प्रेमनगर को ताश के पत्तों और 1970 रुपये के साथ पकड़ा गया। जबकि संतोष, संदीप, मनोहर लाल और अनिल निवासी प्रेमनगर को सब्जी मंडी में जुआ खेलते हुए दबोचा है। इनके पास से 9150 रुपये नगद और ताश की गड्डी मिली है।