फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बने भास्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड जिला पंचायत सदस्य संगठन की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के जिला पंचायत सदस्यों की बंजारावाला देहरादून में हुई बैठक में जिला पंचायत सदस्य संगठन का गठन किया गया। जिसमें सितारगंज ऊधमसिंह नगर से जिला पंचायत सदस्य भास्कर सम्मल को प्रदेश अध्यक्ष और देहरादून के प्रवीन रावत को सर्वसम्मति से महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन

संगठन में राजेंद्र सिंह रांगड़ और अजयवीर सिंह भंडारी को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, जोत सिंह रावत को गढ़वाल मंडल संयोजक, उर्मिला बिष्ट, पंकज बोरा, बचन सिंह बिष्ट व अनूप राज कुंवर को प्रदेश उपाध्यक्ष, शीशपाल सजवाण व सम्पन्न नेगी को प्रदेश सचिव, उर्मिला राणा व दीक्षा नेगी को सोशल मीडिया प्रभारी चुना गया। जबकि मान सिंह रौतेला, केशर सिंह, हुकुम भंडारी व गोविंद पुंडीर को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश कार्यकारिणी में उत्तराखंड के सभी जिलों के जिला पंचायत सदस्यों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। बैठक में इस बात पर नाराजगी जताई गई कि अब तक जिला पंचायतों में नियोजन समितियों का गठन नहीं किया गया। बैठक में सभी जिलों के जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें