फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को दिया नेट बैंकिंग का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एसबीआई ने रैनबो पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर शिक्षकों को विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही नेट बैंकिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को एसबीआई श्रीनगर शाखा की ओर से रैनबो पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान वरिष्ठ शाखा प्रबंधक जेएस बग्गा व अन्य बैंक अधिकारियों ने शिक्षकों को ऑनलाइन बैंकिंग का प्रशिक्षण दिया। बग्गा ने बताया कि बैंकिंग सुविधाओं के लिए बैंक तक आने की आवश्यकता नहीं है। घर बैठे बैंक की प्रत्येक सुविधा लाभ लिया जा सकता है। इसके लिए उपभोक्ता को नेट बैंकिंग की जानकारी होनी चाहिए। बग्गा ने बताया कि एसबीआई के योनो एप के माध्यम से घर बैठे खाता भी खुलवाया जा सकता है। कार्यशाला में प्रधानाचार्य डा. रेखा उनियाल, पारितोषक कुमार, रामानंद मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें