बाबा फरीद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी (बीएफआईटी) एवं गुरुनानक कॉलेज ऑफ पैरा मेडिकल साइंसेस, गुरुनानक कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल, किंग्सटन इंपीरियल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, किंग्सटन इंपीरियल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी एंड साइंस से संबंधित सभी कॉलेज का वीग्रो प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार किया गया।
इससे छात्रों को शैक्षिक गतिविधियों के साथ अनुसंधान, प्लेसमेंट और प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। करार पर हस्ताक्षर करते हुए बीएफआईटी के चेयरमैन जोगिंदर सिंह अरोरा, निदेशक अनीनंदर सिंह अरोरा एवं रजिस्ट्रार भुपिंदर सिंह अरोरा और वीग्रो प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डॉ. रमेश पांडा मौजूद रहे। संस्थान के चेयरमैन जोगिंदर सिंह अरोरा ने कहा कि वीग्रो प्राइवेट देश की प्रमुख पेटेंट प्रदत्तकर्ता रिसर्च लैब में अग्रणीय है। यह करार छात्रों के हित एवं उन्नति में सहायक के रूप में कार्य करता रहेगा।
कहा कि बाबा फरीद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी एवं संबंधित सभी कालेज पिछले 20 सालों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड को अपनी सेवाएं देता आ रहा है। इस मौके पर सहायक शिक्षक प्रो. ज्योति सक्सेना और छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान हमेशा छात्रों के हित और उन्नति में सहायक कार्य करता रहेगा। साथ ही उन्होंने चल रहे प्रवेश सत्र, छात्रवृत्ति स्कीम और संस्थान में पहले से शिक्षा हासिल कर रहे छात्रों को मिलने वाली अलग-अलग योजनाओं की जानकारी भी दी।