ऋषिकेश में इन दिनों हाथी का मस्तकाल चल रहा है, वह आक्रामक मुद्रा में हैं। ऐसे में हाथी बाहुल्य दून मार्ग पर रात सवा नौ बजे के बाद न ही गुजरें तो अच्छा है।
वन विभाग की ओर से भी सुरक्षा नहीं
कानवाई सिस्टम के तहत रात सवा नौ बजे के बाद आपको वन विभाग की ओर से भी सुरक्षा नहीं मिलेगी। दरअसल, हाथी बाहुल्य दून मार्ग पर विभाग ने हाथी से बचाव के लिए ऋषिकेश से दून जाने और आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए जंगलात बैरियर से बड़कोट रेंज कार्यालय तक कानवाई की व्यवस्था की है।
पढ़ें, रामदेव के पतंजलि विवि की छात्रा लापता
कानवाई में वन विभाग का वाहन सबसे आगे और पीछे आठ से 10 वाहन एक साथ काफिले के रूप में निकलते हैं, लेकिन वर्तमान में कानवाई की व्यवस्था रात को सिर्फ सवा नौ बजे तक ही की गई है। इसके बाद जो वाहन मार्ग से गुजरते हैं, उनमें सवार यात्रियों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।
पढ़ें, न बेनामी संपत्ति खरीदी, न स्टांप चोरी कीः रामदेव
जबकि कानवाई के बाद रात को कई वाहन दून से ऋषिकेश और ऋषिकेश से दून जाते हैं, जिन पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। ऐसे में हाथी के हमले से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---