फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टे की लत ने लुट कराई, तैराकी के शौक ने पकड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के आरोपी सैन्यकर्मी ने खुद को बचाने के लिए तमाम जतन भी किए लेकिन तैराकी के शौक ने दो दिन के भीतर उसे सलाखों केे पीछे पहुंचा दिया। देहरादून में लॉज से वह तैराकी करने जाता था। यहां उसने पेटीएम से भुगतान किया। यहीं से पुलिस को लीड मिली और उसके पीछे दिल्ली तक चली गई।
विज्ञापन

आरोपी सत्येंद्र जाट ने घटना के वक्त लाल टी-शर्ट पहनी थी। पुलिस की पकड़ में न आ सके, इसके लिए उसने खाकी रंग की टी-शर्ट पहन ली। अब सबका ध्यान लाल टी-शर्ट पहने लड़के पर था लेकिन वह बस में सवार हुआ खाकी रंग की टी-शर्ट पहनकर। ऐसे में उस पर किसी का ध्यान ही नहीं गया। दूसरी ओर, यहां ठहरने के दौरान कोई अपराध करने का मन उसका पहले से ही था। शायद इसी वजह से लॉज में उसने कोई पहचान पत्र जमा नहीं किया था। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को चेक करती हुई लॉज तक भी पहुंच गई मगर, वहां उसका कोई पहचान पत्र नहीं मिला। इस बीच एक कर्मचारी ने बताया कि वह तैराकी के लिए स्वीमिंग पूल ढूंढ रहा था। कई दिनों से वह वहीं पर जा रहा था। पुलिस ने स्वीमिंग पूल की तलाश की तो एक जगह उसकी फोटो कर्मचारियों ने पहचान ली। यहां पता चला कि उसने भुगतान पेटीएम से किया है। बस फिर क्या था, पुलिस को मोबाइल नंबर मिल गया और लोकेशन के आधार पर उसके पास पहुंच गई।
आज करनी थी ड्यूटी ज्वाइन
सत्येंद्र जाट आठ साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। कई वर्षों से उसकी ड्यूटी जाट सेंटर बरेली कैंट में थी। यहां से वह एक महीने की छुट्टी लेकर आया था। इस दौरान आईपीएल शुरू हुआ तो उसने धन कमाने के लिए पहले विभिन्न एप में किस्मत आजमाई लेकिन जब कुछ नहीं हुआ तो उसने बुकी के माध्यम से सट्टा लगाना शुरू कर दिया। पकड़े जाने पर उसने पुलिस को बताया कि वह ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए रविवार को बरेली जाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें