फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार बन खाते से उड़ाए 30 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। साइबर ठग ने एक व्यक्ति से रिश्तेदार बन बात की और पेटीएम की जानकारी मांगकर खाते से दो बार में तीस हजार की रकम उड़ा ली। साइबर पुलिस की जांच के बाद पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नीरज गर्ग निवासी 87 एमडीडीए कॉलोनी,लक्ष्मण चौक देहरादून ने साइबर क्राइम स्टेशन में तहरीर दी है। बताया कि उनके पास एक व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाला ने उससे रिश्तेदार बनकर बात की। कहा कि मेरे पेटीएम में कुछ दिक्कत है। इसलिए वह उनके पेटीएम से पेमेंट मंगाना चाहता है। पीड़ित के मुताबिक इसके बाद उसने बताया कि वह अपना पेटीएम चेक करो, जैसे ही पीड़ित ने अपना पेटीएम खोला, उसी दौरान उनके खाते से दो बार में तीस हजार रुपये निकल गए। साइबर क्राइम पुलिस की जांच के बाद पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें