फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू ने घात लगाकर किया महिला पर हमला

Fri, 10 Oct 2014 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग के ऊखीमट तहसील मुख्यालय से सटे गांव मंगोली गांव की एक महिला को भालू ने बुरी तरह से घायल कर दिया। महिला को स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गई थी घास लेने
जानकारी के अनुसार, मंगोली निवासी मिथिला देवी (29) पत्नी अनिल धर्म्वाण शुक्रवार सुबह अन्य महिलाओं के साथ घास लेने के लिए गांव के समीप ही गिरगट धार गई थी।

लगभग 10 बजे अचानक एक भालू ने उस पर हमला बोल दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर अन्य महिलाएं शोर मचाने लगी। जिस पर भालू उसे छोड़कर भाग गया।

नाखूनों से नोच डाला
भालू ने नाखूनों से महिला के चेहरे, कंधे और पांवों को नोच डाला। महिलाओं ने ग्रामीणों को इस घटना की सूचना दी। ग्रामीण लहूलुहान स्थिति में महिला को अस्पताल ले गए। डाक्टरों महिला की मरहम-पट्टी करने के बाद उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें