फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: भारतीय नौसेना में अधिकारी बनीं कोटद्वार की बेटी, बढ़ाया प्रदेश का मान

Fri, 08 Jun 2018 06:40 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
Anupama Thapliyal
विज्ञापन

कोटद्वार की बेटी अनुपमा थपलियाल भारतीय नौ सेना में सब-लेफ्टिनेंट बनीं हैं। अनुपमा बचपन से ही सेना का हिस्सा बनना चाहती थीं। इस साल सीडीएस की परीक्षा पास कर उन्होंने अपना सपना साकार किया। अनुपमा के पिता, दादा और नाना भी भारतीय सेना में रहे हैं, इसलिए वह भी नौसेना में जाना चाहती थीं। अनुपमा ने भारतीय नौ सेना अकादमी से गत 26 मई को छह माह की कड़ी ट्रेनिंग पास की।  

विज्ञापन


यहां बीईएल रोड निवासी पूर्व सैनिक रमेश चंद्र थपलियाल 15वीं गढ़वाल राइफल्स में सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी पत्नी बीना गृहणी हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। दूसरे नंबर की बेटी अनुपमा ने कोटद्वार के महर्षि विद्या मंदिर से हाईस्कूल और एसजीआरआर कोटद्वार से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास से बीए आनर्स और अलीगढ़ विश्वविद्यालय से एमए किया।

स्नातक की पढ़ाई के वक्त ही अनुपमा सीडीएस की तैयारी में जुट गई। इस साल सीडीएस परीक्षा पास करने के बाद उनका भारतीय सेना में चयन हो गया, लेकिन उनकी पहली पसंद नौसेना थी। नौसेना के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने नौसेना अकादमी एडी माला केरल में छह माह की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। अनुपमा की पहली पोस्टिंग मुंबई में हुई है, जहां वह आगामी 24 जून को ज्वाइन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें