फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल इंडिया कैंप के लिए उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों का चयन

Sun, 17 Jun 2018 09:50 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
volleyball - फोटो : demo
विज्ञापन

भिवानी (हरियाणा) स्थित वॉलीबॉल एकेडमी में 23 से 30 जून तक होने वाले इंडिया कैंप के लिए उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें से तीन खिलाड़ी काशीपुर की बाबा स्पोर्ट्स एकेडमी से हैं।

विज्ञापन


एकेडमी के अध्यक्ष एवं वॉलीबाल के डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर अमित घिल्डियाल ने बताया कि स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन के अंतर्गत महाराष्ट्र में हुई चैंपियनशिप के अंडर-15 में उत्तराखंड की टीम ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों का चयन इंडिया टीम के लिए किया गया।

यह खिलाड़ी हरियाणा के भिवानी स्थित वॉलीबाल एकेडमी में 23 से 30 जून तक होने वाले इंडिया कैंप में प्रतिभाग करेंगे। चयनित प्रतिभागियों में हरिद्वार के पुलकित तोमर, रितिक वीर सैनी, मोहित प्रियदर्शी, अंकित कुमार और प्रशांत शामिल है। खिलाड़ियों ने इस सफलता का श्रेय एकेडमी के कोच गौरव बिष्ट, विकास नेगी और सुमित बिष्ट आदि को दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें