फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में रुलाएगी बैंकों की हड़ताल

Thu, 25 Dec 2014 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल का स्वागत बैंक कर्मी हड़ताल से करने जा रहे हैं। कर्मचारियों ने चेताया है कि वेतन समझौते की मांग पूरी नहीं की गई तो 30 दिसंबर से आंदोलन शुरू हो जाएगा, जो जनवरी से लेकर मार्च तक विकराल हो जाएगा।
विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के जगमोहन मेहंदीरत्ता ने बताया कि यह लड़ाई राष्ट्रीय स्तर पर साथ लड़ी जाएगी। 30 दिसंबर की शाम पांच बजे राजपुर रोड स्थित अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन होगा। पांच जनवरी को बैंक कर्मी काला फीता बांधकर काम करेंगे।

छह जनवरी को शाम पांच बजे केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। सात जनवरी को पूरे दिन हड़ताल रहेगी। सभी बैंक कर्मी परेड ग्राउंड में एकत्र होकर रैली और प्रदर्शन करेंगे। तब भी मांगें पूरी नहीं की गईं तो 20 से 24 जनवरी तक हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान बैंकों में कोई काम नहीं होगा। मांग फिर भी नहीं मानी गई तो 16 मार्च से बैंक कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। आंदोलन में सात अन्य बैंकों से जुड़ी यूनियन भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें