फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 बेरोजगारों को नए साल का तोहफा

Thu, 25 Dec 2014 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के आठ सौ बेरोजगारों को नये साल में नियुक्ति का तोहफा मिलने जा रहा है। योग और बैचलर इन फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड) प्रशिक्षित इन युवाओं को जनवरी में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में तैनाती दे दी जाएगी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह नियुक्ति स्थायी होगी या संविदा पर।
विज्ञापन


बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार लंबे समय से नियुक्ति की मांग पर परेड ग्राउंड में धरने पर बैठे हैं। बृहस्पतिवार को धरनास्थल पर पहुंचे शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने शिक्षा मंत्री ने कहा कि वे पहले से बेरोजगारों के पक्षधर रहे हैं। आंदोलन करना गलत नहीं है, लेकिन इसका तरीका सही होना होना चाहिए।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश के स्कूलों में जल्द ही अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। इसमें योग और बीपीएड प्रशिक्षितों को भी शामिल किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि नियुक्ति के मामले में अब वित्त विभाग से कोई अड़चन नहीं होगी। बताया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार को खुद धरनास्थल पर आएंगे।
विज्ञापन


उधर, एक सवाल के जवाब में मंत्री यह स्पष्ट नहीं कर सके कि नियुक्ति स्थायी होगी या संविदा या आउटसोर्सिंग के जरिये। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया जो भी हो, बेरोजगारों के भविष्य का ध्यान रखा जाएगा। यह भी जोड़ा कि बेरोजगार जानते हैं कि आउटसोर्सिंग से जो एक बार नौकरी पा लेता है, उसे निकाला नहीं जाता।

..तो सेना भर्ती ने बढ़ाई चिंता
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हाल में प्रदेश में संपन्न सेना भर्तियों में राज्य के युवाओं का कमजोर प्रदर्शन भी स्कूलों में व्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति की वजह है। कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मामले में चिंता जताई थी।

मुख्यमंत्री कौन, नहीं मालूम
बेरोजगारों से बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री ने प्रदेश में शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता जताई। कहा कि हाल में वह एक स्कूल में गए। एक बच्ची से प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम पूछा तो वह बता नहीं सकी। बेरोजगारों से अपील की कि वे स्कूलों से जुड़कर बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देंगे।

14 साल का वनवास खत्म
शिक्षा मंत्री ने बेरोजगारों को कहा कि अब उनका 14 साल का वनवास खत्म हो चुका है। दरअसल, उत्तराखंड राज्य गठन के साथ ही प्रदेश में व्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति की मांग उठने लगी थी। लेकिन बेरोजगारों का लंबा आंदोलन अब 14 साल बाद रंग लाया है।

चैंपियन ने तेज किया था आंदोलन
बेरोजगारों के आंदोलन को करीब एक वर्ष पूर्व कांग्रेस विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने ही तेजी दी थी। धरनास्थल पर पहुंचे चैंपियन ने तत्कालीन बहुगुणा सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के बाद ही बेरोजगारों को नौकरी मिल सकेगी।

सीएम का अभिनंदन करेंगे
बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष सुंदर धोनी ने कहा कि शुक्रवार को जैन धर्मशाला में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा। बताया कि प्रदेश सरकार के शिक्षकों की भर्ती के फैसले पर बेरोजगारों ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें