फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 से लंबी 'छुट्टी' पर देश के सभी बैंक

Thu, 19 Mar 2015 01:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकिंग संबंधी कोई काम हैं तो उसे 28 मार्च से पहले निपटा लें। 28 मार्च से सभी बैंक लंबी छुट्टी पर जा रहे हैं।
विज्ञापन


पांच अप्रैल तक ग्राहकों के लिए बैंक मात्र डेढ़ दिन खुलेंगे। बाकी दिनों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। ग्राहकों के कैश लेनदेन से लेकर बाजार का पूरा कारोबार बैंकिंग सेवाओं पर निर्भर है। बैंकों की एक-दो की छुट्टी भर से ही ग्राहक परेशान हो जाते हैं।

एटीएम खाली हो जाते हैं। मार्च आखिर से अप्रैल पहले सप्ताह तक बैंकिंग से जुड़े ग्राहकों को मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं। 28 मार्च राम नवमी की छुट्टी से पांच अप्रैल रविवार तक बैंक मात्र डेढ़ दिन खुल रहेंगे। बैंक अधिकारियों का कहना है कि ग्राहक 28 मार्च तक बैंक संबंधी कामकाज पूरा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्यान रखें यह बात

यदि किसी से चैक पेमेंट ले रहे हैं तो ध्यान रखें कि क्लीयरिंग 28 मार्च से पहले की हो। चैक 28 मार्च के बाद का होगा तो उसकी क्लीयरिंग छह अप्रैल को ही संभव हो सकेगी।

ऐसे होगा बैंकों में कामकाज
28 मार्च राम नवमी
29 मार्च, रविवार
30 मार्च ओपन
31 मार्च क्लोजिंग
1 अप्रैल बैंक होलीडे
2 अप्रैल महावीर जयंती
3 अप्रैल गुड फ्राइडे
4 अप्रैल शनिवार हाफ डे
5 अप्रैल रविवार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें