फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: अब पोस्ट ऑफिस से भी निकाल सकेंगे बैंक एकाउंट में जमा पैसे, ये है तरीका

Wed, 18 Mar 2020 06:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • एक दिन में 10 हजार तक हो सकेगा विड्राल
  • आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए एकाउंट
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपका खाता बैंक में है और आप वहां जाकर पैसे नहीं निकालना चाहते हैं तो अब आपको एक और सुविधा मिल सकेगी। अब आप बैंक खाते में जमा पूंजी की रकम डाकघर से भी निकाल सकेंगे। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय बैंकों के उपभोक्ता एक दिन में 10 हजार तक की रकम निकाल सकेंगे। यह पैसे आईपीपीबी (इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक) वाले काउंटर पर मिलेंगे। अभी तक बैंक में खाते होने पर हम किसी भी बैंक के एटीएम और बैंक में जाकर विड्राल फार्म भर कर बैंक से रकम निकालते हैं। 

अब डाक विभाग ने भी बैंक के खाताधारकों को कैश विड्राल करने की सुविधा दे दी है। केवल राष्ट्रीयकृत बैंकों के खाताधारक ही खाते से पैसे विड्राल कर सकेंगे। इसके लिए खाताधारक का बैंक एकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे निकालें पैसा

डाकघर के मुख्य पोस्टमास्टर रमेश दत्त रतूड़ी ने बताया कि खाताधारक को आईपीपीबी (इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक) के काउंटर पर ही अंगूठा लगाकर पेमेंट मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि कई खातेधारक पैसे निकाल रहे हैं।

इसका कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जा रहा है। वहीं पासबुक वाला साधारण बचत खाते को आईपीपीबी (इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक) एकाउंट लिंक करने पर पासबुक खाते वाले ग्राहक भी केवल अंगूठा लगाकर खाते से पैसे विड्राल हो सकेंगे।

कई खाताधारकों ने अपने पासबुक वाले एकाउंट को  आईपीपीबी वाले खाते से जोड़ रहे हैं। इससे जहां कागज की बचत होगी। वहीं समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें