फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: फर्जी पहचान पत्र बनाकर रह रहे बांग्लादेशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी को भी लिया गया हिरासत में

Fri, 21 Nov 2025 03:24 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। बांग्लादेशी की साथ पत्नी बनकर रह रही त्यूनी की महिला को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी नाम पता, आधार कार्ड, पेन कार्ड व अन्य पहचान पत्रों को बनाकर दून में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पत्नी त्यूनी निवासी महिला को भी हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Mussoorie: पर्यटकों के लिए काम की खबर, मालरोड बैरियर में प्रवेश के लिए जल्द मिलेगी फास्ट टैग की सुविधा
विज्ञापन


ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फेसबुक के माध्यम से बांग्लादेशी नागरिक त्यूनी निवासी महिला के सम्पर्क में आया था। पूर्व में महिला से मिलने तीन बार टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। वर्ष 2022 में अभियुक्त व अभियुक्ता अवैध तरीके से बार्डर क्रास करके बांग्लादेश गए थे।  2022 में ही अवैध तरीके से दोबारा बांग्लादेश से बार्डर क्रास कर वापस भारत आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें