फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: खरपतवार नाशक ग्लाइफोसेट की बिक्री पर लगा प्रतिबंध,  केंद्र सरकार के आदेश पर दिशा-निर्देश जारी

Sat, 29 Oct 2022 04:15 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कृषि निदेशक गौरीशंकर ने बताया कि केंद्र की ओर से खरपतवार नाशक ग्लाइफोसेट को प्रतिबंधित करने की अधिसूचना जारी है। केरल की ओर से ग्लाइफोसेट के प्रयोग से होने वाले जोखिम को लेकर रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी गई। जिसके बाद केंद्र ने विशेषज्ञ और परामर्श समिति की सिफारिशों पर ग्लाइफोसेट को प्रतिबंधित किया है। 
विज्ञापन
खरपतवार नाशक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने प्रदेश में खरपतवार नाशक ग्लाइफोसेट की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के आदेश पर कृषि विभाग ने सभी जिलों को ग्लाइफोसेट पर प्रतिबंध को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यदि कोई सरकारी व निजी विक्रेता प्रतिबंध के बावजूद भी ग्लाइफोसेट की बिक्री करता है तो उसके खिलाफ कीटनाशक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


ग्लाइफोसेट का इस्तेमाल खरपतवार को नष्ट करने के लिए किया जाता है लेकिन इसका दुष्प्रभाव यह है कि जिस जमीन पर ग्लाइफोसेट का इस्तेमाल किया जाता है, वहां कई महीनों तक कोई भी फसल नहीं होती है। साथ ही पशुओं और जीव जंतुओं के लिए भी घातक है। केरल की ओर से ग्लाइफोसेट के प्रयोग से होने वाले जोखिम को लेकर रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी गई। जिसके बाद केंद्र ने विशेषज्ञ और परामर्श समिति की सिफारिशों पर ग्लाइफोसेट को प्रतिबंधित किया है। 

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: गर्मियों में गैरसैंण की अनदेखी, अब ठंड में सत्र बुला रही सरकार, स्पीकर के बयान के बाद गरमाई सियासत
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि निदेशक गौरीशंकर ने बताया कि केंद्र की ओर से खरपतवार नाशक ग्लाइफोसेट को प्रतिबंधित करने की अधिसूचना जारी है। इस पर सभी जिलों को ग्लाइफोसेट की बिक्री न करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निदेशक ने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद यदि कोई विक्रेता ग्लाइफोसेट की बिक्री करता है तो उसके खिलाफ एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें