देश के किसी विवि में ऐसा नियम नहीं
अहम बात यह है कि गढ़वाल केंद्रीय विवि सहित राज्य व देश के किसी भी विवि में ऐसा नियम लागू नहीं है जो कि एक छात्र को एक विवि से दोबारा दूसरे विषय से पीजी करने से रोकता हो।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: बारिश बरपा रही कहर..दीवार तोड़ घर में घुसा पानी का सैलाब, बच्ची की मौत, मलबे में साधु दफन
छात्र राजनीति की वजह से लिया गया फैसला
विवि के कुलसचिव केआर भट्ट का कहना है कि कई छात्र एक बार पीजी की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्रसंघ चुनाव के लिए दोबारा पीजी में दाखिला ले लेते हैं। ऐसे छात्रों को रोकने के लिए ही ये निर्णय लिया गया है। हालांकि, इसकी पहचान कैसे होगी, वह यह स्पष्ट नहीं कर पाए। उनका कहना है कि विवि की प्रवेश समिति ने ये नियम बनाए हैं।