फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलाङ यमुनाघाटी विकास मंच दो दिसंबर को आयोजित करेगी बग्वाल त्योहार,जोरों पर चल रही तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अगलाङ यमुनाघाटी विकास मंच दो दिसंबर को बग्वाल त्यौहार मनाएगी। कैंपटी रोङ स्थित ओल्ड टोल चौकी जीरो प्वाइंट के पास बग्वाल मनाने की तैयारियां चल रही हैं। इस बाबत हुई विकास मंच की बैठक में निर्णय लिया गया कि इसमें रंवाई, जौनपुर और जौनसार क्षेत्र के प्रवासी लोग भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर पहाङी व्यंजन परोसे जाएंगे और होल्ले भी खेले जाएंहे। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। बग्वाल में तांदी,रासो का विशेष आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को चूङे,अखरोट बांटे जाएंगे। पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल से विकास मंच बग्वाल त्योहार नहीं मनाया जा सका। इस अवसर पर सूरत सिंह रावत, मेघ सिंह कंडारी, सुरेद्र रावत, सुमन नौटियाल, प्रकाश राणा, रणवीर सिंह कंडारी, सभासद कुलदीप रौछेंला, आशुतोष कोठारी, गोविंद प्रसाद नौटियाल,रमेश रावत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें