फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: परमार्थ निकेतन पहुंचे आचार्य धीरेंद्र शास्त्री, स्वामी चिदानंद से जताई इस बात की इच्छा

Mon, 05 Feb 2024 06:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Rishikesh News: धीरेंद्र शास्त्री ने स्वामी चिदानंद को मार्च में बागेश्वर धाम में 151 सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में युगल दंपती को आशीर्वाद देने के लिए उन्हें आमंत्रित किया।
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे परमार्थ निकेतन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार को ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। जहां परमार्थ गुरूकुल के आचार्यों और ऋषि कुमारों ने वेदमंत्रों, शंखध्वनि और पुष्पवर्षा कर धीरेंद्र शास्त्री का अभिनंदन किया।

विज्ञापन


परमार्थ निकेतन पहुंचकर उन्होंने स्वामी चिदानंद मुनि से भेंट की। साथ ही आगामी मार्च में बागेश्वर धाम में 151 सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में युगल दंपती को आशीर्वाद देने के लिए उन्हें आमंत्रित किया।

स्वामी चिदानंद ने कहा कि सनातन संस्कृति के अग्रदूत युवा संत आचार्य धीरेंद्र शास्त्री आदिगुरू शंकराचार्य के पदचिन्हों का अनुकरण करते हुए सनातन धर्म की मशाल लेकर आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही सनातन संस्कृति की अविरल धारा निरंतर प्रवाहित कर रहे हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: जगद्गुरु रामभद्राचार्य का हालचाल जानने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, हर दिन तबीयत में हो रहा सुधार

Trending Videos
विज्ञापन

गंगा तट पर कथा की जताई इच्छा

वहीं, आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि परमार्थ निकेतन के तट से सनातन के संदेश के साथ संस्कृति और संस्कारों का उद्घोष प्रतिदिन होता है। उन्होंने परमार्थ गंगा तट पर कथा आयोजित करने की इच्छा भी व्यक्त की।

कहा कि यह स्थान वास्तव में अपार शांति प्रदान करने वाला है। इस दौरान स्वामी चिदानंद ने आचार्य धीरेंद्र शास्त्री को रुद्राक्ष का पौधा आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें