रूट प्लान
-आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड से आने वाली सभी बस, मैक्सी कैब वाहन कारगी चौक से पुरानी बाईपास चौकी से धर्मपुर चौक होते हुए बन्नू स्कूल पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।
-रिंग रोड, छह नंबर पुलिया से आने वाली बस, कैब आदि को फव्वारा चौक से अग्रवाल बेकरी होते हुए रेसकोर्स गुरुद्वारा पार्किंग में पार्क किया जाएगा।
-मसूरी, राजपुर रोड से आने वाली बस और कैप को सर्वे ऑफ इंडिया के अंदर पार्क किया जाएगा।
-प्रेमनगर की ओर से आने वाले बस और कैब को बल्लूपुर से किशननगर चौक होते हुए बिंदाल कट से द दून स्कूल पार्किंग स्थल में पार्क किया जाएगा।
-दुपहिया, चौपहया वाहनों को रेंजर्स ग्राउंड, पवेलियन ग्राउंड, लॉर्ड वेंकटेश्वर, मंगला देवी इंटर कॉलेज, जीटीएम पार्किंग में पार्क किया जाएगा।
बैरियर प्वाइंट
सहस्रधारा क्रॉसिंग, बिंदाल तिराहा, बल्लूपुर चौक, किशननगर चौक, आराघर टी जंक्शन, तहसील चौक, प्रिंस चौक और बुद्धा चौक।
विक्रम व मैजिक वाहनों के लिए डायवर्जन व्यवस्था
-दो नंबर रूट के सभी विक्रम सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।
-तीन नंबर रूट के सभी विक्रम तहसील चौक से दून चौक से एमकेपी चौक की ओर भेजे जाएंगे।
-पांच नंबर रूट व आठ नंबर रूट के विक्रम रेलवे गेट से भेजे जाएंगे। उ
-प्रेमनगर रूट के सभी विक्रम को बिंदाल तिराहा से लौटा दिया जाएगा।
-राजपुर रूट के सभी विक्रम बेहल चौक से सचिवालय कट से राजपुर रोड से यू-टर्न लेकर वापस किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...Snowfall In Uttarakhand: नीती घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, दिखा खूबसूरत नजारा, कड़ाके की पड़ी ठंड
सिटी बस के लिए रूट डायवर्जन
-आईएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बस दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड की ओर जाएंगी।
-रिस्पना की ओर से आने वाली सभी सिटी बस तहसील चौक से वापस दून चौक से एमकेपी चौक से आराघर की ओर भेजी जाएंगी।
-रायपुर रोड से आने वाली बस सहस्रधारा क्रॉसिंग से सहस्रधरा रोड, आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर भेजी जाएंगी।