फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath NH: छिनका में 17 घंटे बाद खुला हाईवे, फंसे हुए यात्रियों को किया रवाना, पहाड़ी से छिटक रहे पत्थर

Fri, 30 Jun 2023 10:46 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Badrinath National Highway Landslide News: बदरीनाथ हाईवे गुरुवार सुबह  नौ बजकर 49 मिनट पर भूस्खलन होने से बंद हो गया था। रातभर हाईवे को खोलने का काम जारी रहा। जिसके बाद शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे हाईवे खोल दिया गया।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे खुला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिनका में बदरीनाथ हाईवे शुक्रवार को 17 घंटे बाद हुआ सुचारू हुआ तो वाहनों को पुलिस की निगरानी में रवाना किया गया। लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर छिटकने के कारण फिलहाल वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। सुबह करीब दस बजे फिर वाहनों के लिए हाईवे खोल दिया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि बदरीनाथ हाईवे गुरुवार सुबह  नौ बजकर 49 मिनट पर भूस्खलन होने से बंद हो गया था। रातभर हाईवे को खोलने का काम जारी रहा। जिसके बाद शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे हाईवे खोल दिया गया।

Uttarakhand Weather: अगले चार दिन तक छह जिलों में भारी बारिश के आसार, यलो अलर्ट जारी
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन की ओर से सबसे पहले पीपलकोटी व बिरही की ओर फंसे यात्रा वाहनों को गंतव्य की ओर भेजा गया। इसके बाद चमोली की ओर फंसे वाहनों को भेजा गया। हाईवे खुलने पर फंसे करीब 10 हजार तीर्थयात्रियों, स्थानीय लोगों और सेना के जवानों ने राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर छिटक रहे पत्थर - फोटो : अमर उजाला
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे खोल दिया गया है। हाईवे के दोनों ओर से फंसे वाहनों को भेज दिया गया। लेकिन यहां पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। यात्री रास्ते पर देखकर ही आगे बढ़ें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें