फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Dham: कड़ाके की ठंड में भी जारी हैं महायोजना मास्टर प्लान के कार्य, जायजा लेने पहुंचे डीएम

Sun, 03 Dec 2023 11:10 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)

सार

धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद यहां मास्टर प्लान के कार्य जारी हैं। हालांकि कपाट बंद होने के चलते यहां आवाजाही नहीं हैं, ऐसे में निर्माण कार्यों में कोई दिक्कत नहीं आ रही है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड के बावजूद महायोजना मास्टर प्लान के कार्य तेजी से चल रहे हैं। शनिवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए गुणवत्ता के साथ सभी कार्य समय पर पूरा करें।

डीएम ने धाम में रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, सिविक एमिनिटी सेंटर, मंदिर सौंदर्यीकरण, अराइवल प्लाजा, टीआईसीसी, आईएसबीटी, अस्पताल विस्तारीकण सहित अन्य कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं।

विज्ञापन


शाम होते ही धाम में ठंडी हवा चलनी शुरू हो जाती हैं, रात को पारा माइनस में पहुंच रहा है। धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद यहां मास्टर प्लान के कार्य जारी हैं। हालांकि कपाट बंद होने के चलते यहां आवाजाही नहीं हैं, ऐसे में निर्माण कार्यों में कोई दिक्कत नहीं आ रही है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दरोगा भर्ती धांधली में इसी महीने जाएगी शासन को रिपोर्ट, 40 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज

इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, पीआईयू के अधीक्षण अभियंता विपुल सैनी, सहायक अभियंता सनी पालीवाल, योगेश मनराल, जितेंद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता संतोष पंत, तहसीलदार रवि शाह, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें